Homeउत्तर प्रदेशMeerutई-रिक्शाओं से ही लग रहा है शहर में जाम

ई-रिक्शाओं से ही लग रहा है शहर में जाम

- कचहरी मार्ग को नो ई-रिक्शा जोन करने के बाद से नहीं लग रहा जाम

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ- शहर में लगने वाले जाम का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा हैं। यह कचहरी मार्ग पर नो ई रिक्शा जोन बनाने से साफ हो गया है। क्योंकि दिन भर लगने वाले जाम से अब यहां के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

कचहरी मार्ग पर रविवार को छोड़कर बाकी दिन सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक लोग जाम से जूझते रहते थे। इस जाम का संकट तब और ज्यादा गहरा जाता था, जब स्कूल कॉलेजों की छुट्टी होती थी। इस जाम में रोजाना पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और नेता ही नहीं बल्कि कभी-कभी तो मजिस्ट्रेट भी फंस जाते थे। लेकिन इसका तोड़ नजर नहीं आ रहा था।

बीते दिनों ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग को नो ई-रिक्शा जोन घोषित कर दिया और नियमित रूप से एक होमगार्ड की तैनाती कर दी। जो आने वाले प्रत्येक ई-रिक्शा को वापस भेजता है। इसके बाद से अब इस मार्ग पर दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है, तभी थोड़ी देर के लिए जाम जैसे हालात बनते हैं। अन्यथा पूरा दिन यह मार्ग अब जाम से मुक्त नजर आता है।

ऐसे में साफ है कि शहर में बढ़ती अवैध ई-रिक्शाओं की संख्या ने शहर को जाम में फंसा रखा है। ऐसे में यदि अवैध ई-रिक्शाओं के संचालन पर रोक के साथ कुछ और चौराहों और भीड़ वाले रास्तों को ई- रिक्शा से मुक्ति दिला दें तो यहां भी जाम से मुक्ति मिल सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts