Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना में विधायक अतुल प्रधान ईदगाह पहुंचे

सरधना में विधायक अतुल प्रधान ईदगाह पहुंचे

-

सरधना। बकरा ईद के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने सरधना और दौराला क्षेत्र की ईदगाहों का दौरा किया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नमाजियों और स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया।

 

 

ईद की नमाज के बाद विधायक अतुल प्रधान ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें गले मिलकर बकरा ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। विधायक ने समाज के सभी वर्गों से मिलजुल कर रहने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक ने छोटे बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें दुलारते हुए नजर आए। बच्चों ने विधायक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ईदगाह परिसर में काफी देर तक लोग विधायक से मिलने के लिए एकत्र रहे। मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक अतुल प्रधान को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts