उपमुख्यमंत्री ने कहा क्या गुंडागर्दी करने वाले सपाई कानून का राज बना पाएंगे, साइकिल की बटन दबाओगे तो गुंडागर्दी आएगी
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- राहुल और अखिलेश दोनों के हाथों से सरकार चली गई है। इसीलिए ये परेशान हैं, अब बिलबिला रहे हैं। कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि महिलाओं को आरक्षण क्यों दे रहे, परिसीमन क्यों कर रहे हो? 2047 तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे। लखनऊ की सत्ता वालों को केवल सैफई की सत्ता मिल सकती है। अखिलेशजी केवल सैफई का प्रधान बन सकते हो। राहुल गांधी को देश की सत्ता देने का मतलब है कि देश की लुटिया डूब जाएगी।
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में सामाजिक समरसता यात्रा का केशव ने स्वागत किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर जनसभा को संबोधित किया। यहां मंच पर करीब 40 संत मौजूद रहे।
केशव ने कहा कि सपा के चुनावी घोषणा पत्र में है कि कानून का राज कराएंगे। क्या गुंडागर्दी करने वाले सपाई कानून का राज बना पाएंगे? मेरठ में अभी दो दिन पहले एक बेटी को उचक्के ने छेड़ा था। आपने देखा होगा पुलिस ने उसका क्या किया। वो सॉरी कहता हुआ नजर आया। ये भाजपा की सरकार है। उचक्कों को मारेगी, तोड़ेगी और जेल में ठूंस देगी। उन्होंने कहा कि कमल का बटन दबाओगे तो सुरक्षा, विकास और खुशहाली आएगी। साइकिल की बटन दबाओगे तो गुंडागर्दी, अपराध, छेड़खानी आएगी।
केशव मौर्य ने कहा कि संत रविदास का स्थान काशी है। वहीं से सामाजिक समरसता यात्रा शुरू हुई है और अब यह पूरे देश में जा रही है। हर जगह यात्रा का स्वागत हो रहा है। संत रविदास के अनुयायी पूरे देश में हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की सच्ची पूजा यही है कि देश में कोई भूखा न सोए। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया, जिसने राजा और रंक के बीच का भेद मिटाया। पूरा देश संविधान देने वाले बाबा साहेब का सम्मान करता है। यह संविधान और गुरु परंपरा की देन है।
लोकतंत्र में वोट की ताकत संविधान की देन
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह राजनीतिक आयोजन नहीं है, लेकिन लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे महत्वपूर्ण है। यह ताकत बाबा साहेब के संविधान ने दी है। उन्होंने मंच पर लगे एक पोस्टर का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज कुंभ में स्वच्छता व्यवस्था करने वाले श्रमिकों के साथ कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। केशव ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को श्रमिकों और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान बर्दाश्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा श्रमिकों को देवता मानती है।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
केशव मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के हाथों से सत्ता चली गई है, इसलिए वे परेशान हैं। उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष के रुख की आलोचना की। दावा किया कि 2047 तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की पूजा करने वाली पार्टी है और बाबा साहेब के पंचतीर्थों की स्थापना में उसकी भूमिका रही है।
सैफई की सत्ता तक सीमित रह जाएंगे अखिलेश
डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ की सत्ता वालों को केवल सैफई की सत्ता मिल सकती है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह केवल सैफई के प्रधान बन सकते हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश की सत्ता सौंपने का मतलब देश को नुकसान पहुंचाना होगा। उन्होंने सपा के चुनावी घोषणा पत्र में कानून का राज स्थापित करने के वादे पर सवाल उठाए और कहा कि गुंडागर्दी करने वाले लोग कानून का राज कैसे कायम करेंगे।
छेड़खानी की घटना का जिक्र कर कानून-व्यवस्था पर बोले
केशव मौर्य ने मेरठ में दो दिन पहले एक युवती से छेड़खानी की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस के सामने माफी मांगता नजर आया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कमल का बटन दबाने पर सुरक्षा, विकास और खुशहाली मिलने की बात कही, जबकि साइकिल के पक्ष में मतदान करने पर गुंडागर्दी, अपराध और छेड़खानी बढ़ने का दावा किया।
बागपत से मेरठ पहुंची यात्रा, रात में होगा प्रवास
सामाजिक समरसता यात्रा बागपत से होते हुए मेरठ पहुंची। यात्रा के स्वागत और जनसभा की तैयारियों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। यात्रा में शामिल लोगों के रात में मेरठ में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद यात्रा हापुड़ के लिए रवाना होगी। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर संत रविदास का चित्र लगाया गया है। मंच पर विभिन्न समुदायों के संतों के बैठने की व्यवस्था की गई।