Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: नौतपा के बीच यूपी के लोगों को मिलेगी राहत, आंधी-बारिश...

UP Weather: नौतपा के बीच यूपी के लोगों को मिलेगी राहत, आंधी-बारिश की संभावना

-

  • बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी
  • नौतपा के बीच प्रदेश के लोगों को आज से मिलेगी राहत, 10 डिग्री तक गिरेगा पारा।

लखनऊ। यूपी में आज से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक कई जिलों आंधी-बारिश की संभावना है। नौतपा में भीषण गर्मी और तपिश से जल्द ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 28 से 31 मई के बीच तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।

 

 

मौसम के बदलाव से एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी।

नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और तपिश से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।

100 किमी प्रति घंटे तक चलेगी हवा

मौसम विभाग ने 29 मई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यहां है ओलावृष्टि का आॅरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

यहां चलेंगी 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभत, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts