HomeTrendingनिकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर फोन पर तीन तलाक

निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर फोन पर तीन तलाक

-

महिला ने आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर, पति ने साथ रखने से किया इनकार


बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, निकाह के बाद साथ नहीं रखा और फिर फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

थाना कोतवाली देहात में दी गई तहरीर के अनुसार, मोहल्ला सलेमपुर रोड, सिकंदराबाद निवासी पीड़िता पिछले चार वर्षों से बुलंदशहर शहर के 40 फुटा रोड पर एक किराए के मकान में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात 40 फुटा रोड निवासी सुहेल उर्फ शमशाद से हुई। पीड़िता का आरोप है कि सुहेल ने निकाह का झांसा देकर समय-समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि 1 मई 2026 को दरियापुर में दोनों का निकाह हुआ था। हालांकि, निकाह के बाद भी पति उसे अपने घर नहीं ले गया। वह अपने मायके में ही रह रही थी, जबकि पति सप्ताह में एक-दो बार उससे मिलने आता था।

महिला का आरोप है कि जब उसने पति पर उसे अपने साथ घर ले जाने का दबाव बनाया, तो 19 जून 2026 को पति ने फोन पर तीन बार ह्यतलाकह्ण बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता के अनुसार, पति ने यह भी कहा कि वह दान-दहेज नहीं लाई है, इसलिए उसे अपने साथ नहीं रखेगा।

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts