HomeTrendingकोचिंग से लौट रही नाबालिग का अपहरण

कोचिंग से लौट रही नाबालिग का अपहरण

-

कोचिंग से लौट रही नाबालिग का अपहरण



सहारनपुर। नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ गलत हरकत किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर ररढ से मुलाकात की। उन्होंने बेटी का बयान दोबारा दर्ज कराने की मांग की है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

परिवार ने ररढ को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 5 अगस्त को उनकी नाबालिग बेटी ट्यूशन से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही अनस, असद और नईम उसे अपने साथ ले गए।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे कार में बैठाया और देहरादून ले गए। वहां उसके साथ गलत हरकत की। सूचना मिलने के बाद पुलिस की मदद से बच्ची को बरामद कर लिया गया था। हालांकि, उनका आरोप है कि आरोपियों और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें धमकाया।

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची के बयान और मेडिकल जांच के दौरान उस पर दबाव बनाया गया। इसी वजह से घटना से जुड़ी सही बातें सामने नहीं आ सकीं। पिता का कहना है कि अब बेटी डर से बाहर आ रही है। उसने अपनी चाची को पूरी घटना बताई है। इसके बाद परिवार से उसका बयान दोबारा दर्ज कराने की मांग की है।

पीड़िता ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि ट्यूशन से लौटते समय उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे कार से देहरादून ले जाया गया। वहां आरोपियों ने उसके साथ गलत हरकत की।

पीड़िता ने कहा कि वह मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए अपना बयान दोबारा दर्ज कराना चाहती है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों और सामने आए तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts