तलवार से करता रहा वार
गोरखपुर। बिजली विभाग के ठेकेदार की हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि नाबालिग आरोपी सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर ठेकेदार पर तलवार से हमला करता है। हाथ-सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार करता है। ठेकेदार हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करता रहता है, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। जब लगा कि ठेकेदार मर चुका है तो आरोपी वहां से भाग गया।
आरोपी ने हत्या 8 अगस्त को थी, लेकिन इसका वीडियो देर शाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि एक साल पहले आरोपी के चचेरे भाई की हत्या हुई थी। मामले में ठेकेदार के परिवार के कुछ लोगों का नाम सामने आया था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना प्रभारी को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने लाइन हाजिर कर दिया है। ररढ का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ठरअ के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र की है।
अहिरौली गांव के रहने वाले शिवकुमार त्रिपाठी (52) बिजली विभाग में ठेकेदार थे। परिवार गांव में रहता है। खुद पत्नी के साथ गोरखपुर शहर में रहते हैं। बेटा आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में वकील है। पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को शिवकुमार गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वह जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे।
तभी गांव के ही राहुल चौधरी (30) ने पीछे से बांके से शिवकुमार के सिर पर हमला कर दिया। वो गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से चले गए। ब्रह्मभोज कराने वाले परिवार के लोग शिवकुमार को आॅटो से अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में राहुल समेत 8 आरोपियों ने आॅटो को रोक लिया।
आरोपियों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने शिवकुमार को आॅटो से बाहर खींच लिया और 200 मीटर दूर ले गए। वहां रोहित का नाबालिग भाई तलवार लेकर आया। शिवकुमार की हत्या कर दी। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।