Homeउत्तर प्रदेशMeerutसाल के अंत तक मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो के बीच चलेगी...

साल के अंत तक मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो के बीच चलेगी मेट्रो

-

– 23 किलोमीटर के खंड पर 13 स्टेशन शामिल


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पूरे कॉरिडोर को इस साल चालू कर दिया जाएगा। वर्तमान में इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन 55 किलोमीटर के हिस्से में 11 स्टेशनों (न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक) पर किया जा रहा है। सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर को इसी साल संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मोदीपुरम स्टेशन पर कुल तीन प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। इनमें से दो प्लेटफॉर्म पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी, जबकि एक प्लेटफॉर्म मेरठ मेट्रो ट्रेन के लिए आरक्षित रहेगा। सिविल कार्य अंतिम चरण में स्टेशन की छत (पीईबी) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित इस स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर को जोड़ने वाला एक फुटओवर ब्रिज एफओबी भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है और पीईबी स्ट्रक्चर से जुड़े सिविल कार्य किए जा रहे हैं। यह एफओबी न केवल नमो भारत के यात्रियों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि सड़क पार करने वाले आम लोगों को भी सुविधा प्रदान करेगा। यह स्टेशन 215 मीटर लंबा और लगभग 34 मीटर चौड़ा है, जबकि इसकी ऊंचाई तकरीबन 16 मीटर है। मोदीपुरम स्टेशन के शुरू होने से मोदीपुरम के अलावा पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, दुल्हैड़ा, राली चौहान और आसपास बनी एटूजेड और सुपरटेक जैसी सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी काफी लाभ होगा।

स्टेशन पर होंगी ये सुविधाएं: मोदीपुरम स्टेशन पर दो एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। स्टेशन के तकनीकी कमरे भी लगभग तैयार हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 8 सीढ़ियां और 8 एस्केलेटर लगाए गए हैं, जिनमें से चार कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म को जोड़ते हैं, जबकि दो-दो एंट्री-एग्जिट पर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, स्टेशन पर 6 लिफ्ट भी लगाई गई हैं।

जल्द शुरू होगा मोदीपुरम तक ट्रायल रन: वर्तमान में इस कॉरिडोर के मेरठ सेक्शन पर मेरठ साउथ से शताब्दी नगर स्टेशन के बीच ट्रायल रन चल रहा है। अब मोदीपुरम स्टेशन तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने के बाद जल्द ही इस स्टेशन तक भी ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।

एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर दौड़ेगी नमो भारत और मेरठ मेट्रो

एक अनूठी पहल के तहत, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश का पहला ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर होगा जिस पर सेमी-हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन, दोनों एक साथ दौड़ती हुई नजर आएंगी। मेरठ मेट्रो की सेवाएं मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो के बीच उपलब्ध होंगी, जिसमें 23 किलोमीटर के खंड पर 13 स्टेशन शामिल हैं।

पूरे कॉरिडोर को इस साल चालू करने का लक्ष्य

वर्तमान में इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन 55 किलोमीटर के हिस्से में 11 स्टेशनों (न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक) पर किया जा रहा है। सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर को इसी साल संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts