Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के युवक की सऊदी अरब में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ के युवक की सऊदी अरब में मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

– दम्माम में फ्लाईओवर से गिरी कार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना किठौर के गांव ललियाना निवासी 22 वर्षीय अमजद की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अमजद मौलाना जब्बार का पुत्र था। वह सऊदी अरब के दम्माम शहर में गाड़ी चालक के रूप में काम कर रहा था।

घटना देर रात की है। अमजद कुबरी शहर में गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अमजद का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं। इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार के माध्यम से सऊदी अरब की एंबेसी से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन में अमजद का शव भारत आ सकता है। इसके बाद गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्देखाक किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts