HomeTrendingयूपी में निवेश कीजिए, मैन्युफैक्चर कीजिए

यूपी में निवेश कीजिए, मैन्युफैक्चर कीजिए

-

– ट्रेड शो में पीएम मोदी ने कहा दूसरों पर ज्यादा निर्भरता से प्रगति नहीं।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान के लिए रवाना होंगे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत आने वाले दशकों के लिए एक मजबूत नींव रख रहा है। हमारा दृष्टिकोण और मार्गदर्शक सिद्धांत आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा में निहित है। दूसरों पर निर्भर रहकर प्रगति हासिल नहीं की जा सकती।

निरंतर बदलती और प्रतिस्पर्धी दुनिया में, दूसरों पर अत्यधिक निर्भर किसी राष्ट्र के विकास की सीमाएं अवश्य ही होती हैं। इसलिए, भारत को आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए और अन्य देशों पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। कोई भी उत्पाद जो भारत में निर्मित हो सकता है, उसे वास्तव में भारत में ही बनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित यह विशाल कार्यक्रम 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताएं वैश्विक मंच पर प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री यहां से राजस्थान के लिए रवाना होंगे, जहां वे 1,22,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान, वे बांसवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। पीएम ने कहा, हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं, पुर्जे-पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो, हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं और यूपी इसमें भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यूपी में निवेश कीजिए, मैन्युफैक्चर कीजिए।

उन्होंने कहा आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55% मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनिया में हो रही अवरोधों और अनिश्चितता के बावजूद भारत का विकास आकर्षक है। अवरोध हमें भटकाते नहीं हैं, लेकिन हम उस परिस्थिति में से नई दिशा खोजते हैं और नए अवसर ढूंढते हैं। इसलिए इन रुकावटों के बीच आज भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। और इसमें हमारा संकल्प है, हमारा मंत्र है- आत्मनिर्भर भारत। पीएम मोदी ने कहा, आज हम सभी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म-जयंती है। दीनदयाल जी ने हमें अंत्योदय की राह दिखाई थी। अंत्योदय यानी जो सबसे आखिर में है, उसका उदय। गरीब से गरीब तक विकास पहुंचे और हर भेदभाव समाप्त हो यही अंत्योदय है, और इसमें ही सामाजिक न्याय की मजबूती निहित है। आज विकास का यही मॉडल भारत, दुनिया को दे रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts