Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एसएसपी ऑफिस पर महिला का हंगामा, प्रार्थनापत्र फाड़ा

मेरठ: एसएसपी ऑफिस पर महिला का हंगामा, प्रार्थनापत्र फाड़ा

-

  • एसएसपी ऑफिस पर महिला ने शिकायती पत्र में लगाई आग
  • सुनवाई नही होने से नाराज़ महिला का हंगामा।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पुलिस उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी आफिस में जमकर हंगामा किया। महिला ने अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया और गुस्से में शिकायती पत्र में आग लगा दी।

चंदी थाना क्षेत्र की एक महिला इन्दु एसएसपी आफिस आई और हंगामा करते हुए कहने लगी कि पुलिस अधिकारी किसी का काम नहीं करते हैं और बिना मतलब लोगों को जेल भेजते रहते हैं। महिला ने दस मिनट तक पुलिस पर आरोपों की बौछार की और हाथ में लिये प्रार्थनापत्र में आग लगाकर चली गई।

महिला का कहना था कि पुलिस ने झूठे केस में जेल भेजा था लेकिन बार बार चक्कर काटने के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिला था। जब तक वहां मौजूद सिपाही उससे बात करने की कोशिश करते महिला वहां से निकल गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts