Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गेंद लगने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, आधा दर्जन...

मेरठ: गेंद लगने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, आधा दर्जन घायल, जांच में जुटी पुलिस

-

 – जमकर हुआ पथराव आधा दर्जन घायल,

 – दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद लगने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पथराव हो गया। जिसके चलते मोहल्ले में भगदड़ मच गई। वही मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

 

शालीमार गार्डन स्थित 40 फूटा के रहने वाले हाजी नसीम ने बताया कि उसका भतीजा उवेश और तहसील शालीमार गार्डन के 40 फूटा पर क्रिकेट खेल रहे थे। तभी गेंद 40 फुटा के रहने वाले मुन्ना को जा लगी, जिसके चलते मुन्ना ने उवेष को चांटा मार दिया। नसीम ने मुन्ना का विरोध किया तो मुन्ना ने अपने बेटों को बुलाकर नसीम व उसके परिवार वालों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा पथराव इतना भयंकर था कि 40 फूटा पर रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई।

मार्केट और पथराव के दौरान नसीम उसका भतीजा उवेश और तहसील घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष से अबरार, सदमान और मुन्नू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

वही दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts