HomemausamMeerut Weather: बादलों पर सूरज भारी, उमस से बेहाल जनता सारी

Meerut Weather: बादलों पर सूरज भारी, उमस से बेहाल जनता सारी

-

  • अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना जताई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मानसून की दस्तक के बाद भी मेरठ में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को भी सुबह से ही उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

मानसून आने के बावजूद बुधवार को गर्मी और उमस से मेरठ शहरवासियों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने ऐसा असर दिखाया कि लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मानसूनी मौसम में काफी अधिक माना जा रहा है। वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।

शहर की सड़कों, बाजारों और घरों में लोग गर्मी से परेशान नजर आए। लगातार बह रही नम हवा और आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और ज्यादा महसूस की गई।
मौसम विभाग ने जुलाई की शुरूआत में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। मानसून की पहली ही बारिश में 137 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक रही है। इसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ यूपी शाही का कहना है कि अगले कुछ दिनों में फिर से झमाझम बारिश के आसार हैं। लोगों को अब अगले मानसूनी दौर का बेसब्री से इंतजार है, जो उमस से राहत दिला सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts