spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: अभी दो दिन और हो सकती है बारिश, मौसम विज्ञानियों...

Meerut Weather: अभी दो दिन और हो सकती है बारिश, मौसम विज्ञानियों के अनुसार तेज आंधी और बारिश के हैं आसार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और आंधी के चलते मौसम के तेवर बदल गए हैं। बढ़ती गर्मी के बीच बारिश ने काफी राहत दी है, साथ ही गेहूं की फसल के लिए भी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है।

शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। बारिश के बाद धूप का असर दिखाई दिया। जिस कारण से दिन भर दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी की संभावना जता रखी है।
मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बारिश के चलते मौसम बदला है और गर्मी का असर कम हुआ है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते आई बारिश और आंधी से तापमान गिरा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 2 दिन तक मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे गर्मी का असर कम रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts