HomeTrendingचांदपुर में नहर पुलिया पर बैठा दिखा तेंदुआ

चांदपुर में नहर पुलिया पर बैठा दिखा तेंदुआ

-

 कार की रोशनी पड़ते ही गुर्राया तेंदुआ, उसके बाद जंगल में भागा


बिजनौर। चांदपुर में रविवार देर रात एक तेंदुआ नहर की पुलिया पर बैठा दिखा। यह घटना पांडव नगर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में हुई। गांव जमालुद्दीनपुर से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिया पर बैठे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

उसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार में सवार कुछ युवकों ने तेंदुए को देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही कार की तेज रोशनी तेंदुए पर पड़ी, वह पहले गुरार्या और फिर पुलिया से उतरकर पास के खेतों की ओर भाग गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को अकेले बाहर न छोड़ने की सलाह दी है, साथ ही रात के समय खेतों की ओर जाने से भी बचने को कहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ता है, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की तलाश करने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts