HomeTrending25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, अवैध हथियार और नकदी बरामद


मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश रफी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे रफी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।

यह मामला 16 जून की रात ग्राम गोट स्थित एक डेयरी से दो भैंस चोरी होने से जुड़ा है। घटना के बाद कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रामपुर निवासी रफी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रफी का साथी यशवीर यादव, निवासी मुरादाबाद, मौके से फरार हो गया। पूछताछ में रफी ने बताया कि दोनों ने चोरी की गई भैंसों को 1.44 लाख रुपए में एक मीट फैक्ट्री को बेच दिया था।

पुलिस ने रफी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी के पैसों में से उसके हिस्से के 14,550 रुपए नकद बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts