HomeTrendingबिलासपुर में दो सड़क हादसों में तीन घायल

बिलासपुर में दो सड़क हादसों में तीन घायल

-

स्कूटी सवार दो सहेलियां और कारोबारी गंभीर घायल, हायर सेंटर किया रेफर


रामपुर। बिलासपुर में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक स्कूटी पर सवार दो सहेलियां और दूसरी स्कूटी चला रहे एक कारोबारी शामिल हैं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पहली दुर्घटना माठखेड़ा रोड पर कुम्हरिया गांव से कुछ पहले हुई। मिलक खानम थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव की निवासी मनप्रीत कौर मन्नू (21) पुत्री प्रदीप सिंह और स्नेहा अग्रवाल (21) पुत्री बिशन लाल अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सहेलियां घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं, दूसरी दुर्घटना नेशनल हाईवे पर चड्ढा पेपर मिल के पास हुई। इसमें पिपलिया जट गांव निवासी मोहम्मद जावेद (28) घायल हो गए। जावेद ने बताया कि माठखेड़ा गांव में उनकी इनवर्टर-बैटरी की दुकान है और वह अपनी स्कूटी से रुद्रपुर जा रहे थे।

पीछे से आ रहे एक टेम्पो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने जावेद को भी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. हसीब अहमद ने बताया कि गंभीर चोटें होने के कारण घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि इन दुर्घटनाओं के संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts