HomeCRIME NEWSमेरठ: नशे के दो सौदागर पकड़े, 80 लाख कीमत की दवाएं बरामद

मेरठ: नशे के दो सौदागर पकड़े, 80 लाख कीमत की दवाएं बरामद

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। एसटीएफ ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके पास से नशे की 344000 गोलियां बरामद की है।

एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों एहतेशाम पुत्र उस्मान निवासी रामपुर थाना गंगनहर रुड़की और शहनाज पुत्र सरताज निवासी घोघरेकी थाना को कोतवाली सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास अल्प्रजोलम टैबलेट्स 105000, ट्रामाडोल प्रोलंज्ड रिलीज टैबलेट्स 100 मिलीग्राम 30000 टैबलेट्स और ट्रामाडॉल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स 100 मिलीग्राम की 209000 टैबलेट बरामद की है।

इनकी कीमत लगभग 80 लाख रूपए बताई जा रही है। यह दोनो दवाई मुजफ्फरनगर से मंगवाकर सहारनपुर, उत्तराखंड, पंजाब व अन्य राज्यो में सप्लाई करते थे।

शहनाज पूर्व में थाना जनकपुरी सहारनपुर से सलमान निवासी रामपुर मनिहारान के साथ नशीली दवाओं के व्यापार में जेल जा चुका है

एहतेशाम पूर्व में नशीली दवाओं के व्यापार में पंजाब के एक मुकदमे में परमिंद्र व वीरेंद्र सिंह मोगा लुधियाना के साथ जेल जा चुका है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts