Homeउत्तर प्रदेशMeerutन्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने निकाला जुलूस

न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने निकाला जुलूस

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर से आरंभ हुई।

यात्रा का समापन मुंबई में होगा। लगभग 67 दिन चलने वाली यात्रा भारत के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में राहुल जी के हाथो को मजबूत करने के लिए मसाल जुलूस निकाला गया ।

मेरठ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मुदस्सिर जमा खान रहे । सभी कार्यकर्ता, बुढ़ाना गेट होते हुए सत्यम पैलेस, जली कोठी होते हुए बेगम पुल से घूमते हुये, आपका बाजार,बेगम बाग, भोपाल सिंह नर्सिंग होम,गवर्नमेंट कॉलेज, स्टार प्लाजा, बच्चा पार्क,मूलचंद शरबती देवी चैरिटेबल हॉस्पिटल होते हुए इव्ज चौराहा से इदिरा चौक पर इंदिरा की मूर्ति पर माल्या अर्पण कर समाप्त हुआ।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा राहुल जी के नेतृत्व मे कांग्रेस का एक एक कार्यकर्त्ता 2024 तक घर नहीं बैठेगा 2024 मे हम राहुल जी के नेतृत्व मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे है।

सभी कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मसाले लिए हुए थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर,सलीम खान,महेंद्र शर्मा धूम सिंह गुर्जर कृष्ण कुमार किशनी, बाबू चमन लाल , डॉ बबीता गुजर, राहिला बेगम, युसूफ खिर्वा, सैय्यद रिहानुद्दीन, प्रदीप अरोड़ा,विनोद मोगा, मनोज चौहान कुराली, डा जाहिद वाहिद , बबली देवी, डा अशोक आर्य, अल्तमस त्यागी , सहरयाब मुखिया, अभिमन्यु त्यागी, हेमन्त प्रधान, नरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, हरीश त्यागी, सलीमुदीन शाह, मतीन अंसारी, हाशिम अंसारी, देशपाल गुर्जर, अनिल प्रेमी सुरेन्द्र यादव, हाजी इशरत, रीना शर्मा, डॉ इक़बाल अहमद, मतीन रजी, इकराम अंसारी, राकेश मिश्रा, संजय गुप्ता, नईम राणा, अनिल प्रेमी, प्रवीण कुमार, दुष्यन्त सागर , सत्यप्रकाश शर्मा ,ओमकार शर्मा ,नसीम राजपूत, कपिल शर्मा,राहत चौहान ,मुस्तकीम , नईम राणा ,दिनेश उपाध्याय, रवि कुमार,सुमित विकल आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts