spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: बंद मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

मेरठ: बंद मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशाल कॉलोनी में मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खगाल पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी इब्राहिम पुत्र नदीम ने मोबाइल की दुकान एक माह पहले खुशाल कॉलोनी में खोली थी। पीड़ित ने बताया शुक्रवार को देर रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया था देर रात बंद दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखें लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पड़ोसी इरफान ने इब्राहिम को फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर पीड़ित दुकान पर पहुंचा दुकान में रखे समान को बिखरा देख इब्राहिम के होश उड़ गए।

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पिलोखड़ी पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की।

पीड़ित ने बताया दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts