HomeCRIME NEWSमेरठ: तांत्रिकों ने किया युवती का अपहरण, पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप,...

मेरठ: तांत्रिकों ने किया युवती का अपहरण, पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

-

  • पीड़ित परिवार पहुंचा एसएसपी कार्यालय,
  • तांत्रिकों पर लगाया युवती का अपहरण करने का आरोप,
  • पीड़ित परिवार ने हत्या की जताई आशंका,
  • एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बेटी को बरामद कराने की लगाई गुहार।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर परतापुर थाना क्षेत्र गगोल निवासी एक परिवार ने गांव के ही रहने वाले तीन तांत्रिकों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिकों पर कार्यवाही नहीं की जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई है।

दरअसल बता दें ग्राम गगोल के रहने वाले रमेश का आरोप है कि 18 सितंबर को घर से दवा लेने के लिए निकली उसकी बेटी मोनिका संगदिग्घ परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार वालों ने मोनिका की तलाश करनी शुरू कर दी। देर रात तक भी मोनिका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित परिवार परतापुर थाना पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कर दी।

वहीं पीड़ित रमेश पाल का आरोप है कि 19 सितंबर की सुबह गांव के ही रहने वाले एक युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले तीन तांत्रिक गाड़ी में डालकर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित रमेश पाल का कहना है कि तांत्रिकों द्वारा बेटी के अपहरण की जानकारी मिलने पर वह परिवार के साथ परतापुर थाना पहुंचा और अनहोनी के चलते थाना प्रभारी को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद भी पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की।

मंगलवार को पीड़ित रमेश पाल अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और बताया कि तीनों तांत्रिक उसकी बेटी की तंत्र क्रिया के चलते हत्या कर सकते हैं। पीड़ित ने एसएसपी रोहित सिंह सजवान को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटी के अपहरण को 10 दिन बीत चुके हैं उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही हो सकता है तांत्रिकों ने किसी अनहोनी घटना को अंजाम ने दे दिया हो।

वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने मामले में जांच कर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts