HomeCRIME NEWSMeerut Police Encounter: हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने...

Meerut Police Encounter: हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ हत्यारा

-

  • पैर में गोली लगने से घायल हुआ हत्यारा,
  • जुर्रानपुर फाटक के पास मिली थी युवक की लाश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर पुलिस की नरहेड़ा के जंगलों में हत्या के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी से बृहस्पतिवार सुबह हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

 

लोहियानगर क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास सोनू ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित मेवगढ़ी के रहने वाले पशु व्यापारी शादाब की हत्या कर दी थी। आरोपी ने शादाब के शव को प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस तभी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और बृहस्पतिवार सुबह उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची जहां आरोपी ने हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को छिपाने की बात बताई थी। तभी आरोपी ने घटनास्थल के निकट दबे तमंचे को निकाल कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी के हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

 

 

इस दौरान आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके पास से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts