HomeCRIME NEWSमेरठ: फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दबोचे...

मेरठ: फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश, एक हेड कांस्टेबल भी हुआ घायल

-

  • मंडप में बरसी थीं गोलियां,
  • अब पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए तीन बदमाश, दो के पैर में लगी गोली।
  • बदमाशों की गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल भी घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल में हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम सहित परतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी बदमाशों की फायरिंग में घायल हुआ है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जुनैद, हारिस और उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

बताया गया कि कुछ दिन पहले बैंक्विट हॉल में आयोजित शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने राजा और इरफान नाम के युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। इस दौरान समारोह में भगदड़ मच गई थी और गोली लगने से एक दो वर्षीय मासूम बच्चा भी घायल हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

शनिवार को पुलिस टीम बजौट अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें जुनैद और हारिस के पैर में गोली लग गई। जबकि, उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। बाद में परतापुर थाना पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल मोहित कुमार घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल बदमाशों को भी पुलिस निगरानी में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर समेत हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts