HomeEducation Newsछात्राओं के लिए प्रेरणादायक सत्र का किया गया आयोजन, मन को शांत...

छात्राओं के लिए प्रेरणादायक सत्र का किया गया आयोजन, मन को शांत और केंद्रित करने के तरीके बताए

-

शारदा एक्सप्रेस मेरठ। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, मेरठ में छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें पैरेंटिंग कोच एवं काउंसलर स्तुति बंसल ने छात्राओं से फोकस, पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य, स्क्रीन टाइम और ध्यान भटकाने वाली आदतों पर चर्चा की।

 

 

सत्र की शुरुआत भ्रामरी प्राणायाम से की गई, जिसके माध्यम से छात्राओं को मन को शांत और केंद्रित करने के सरल तरीके बताए गए। इसके बाद छात्राओं ने अपनी पढ़ाई, ध्यान भटकने, सोशल मीडिया और भविष्य को लेकर आने वाली चुनौतियों को खुलकर साझा किया।

 

 

कार्यक्रम में छात्राओं को बेहतर एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासित दिनचर्या के महत्व के बारे में समझाया गया। सत्र को छात्राओं द्वारा काफी सराहा गया और उन्होंने इसे प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts