Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मंगतपुरम से अब शीघ्र हटेगा कूड़े का पहाड़, नगर निगम ने...

मेरठ: मंगतपुरम से अब शीघ्र हटेगा कूड़े का पहाड़, नगर निगम ने निकाला ऑनलाइन टेंडर

-

  • जल्दी ही इस पर होगा काम शुरू।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मंगतपुरम से कूड़े का पहाड़ खत्म करने का ऑनलाइन टेंडर एक साल बाद फिर खुल गया है। तीन कंपनी ने टेंडर में भाग लिया है, जिनके अधिकारियों के साथ 20 जून का निगम में मंथन होगा। कूड़ा निस्तारण कैसे और कब तक करेंगे, इसको लेकर चर्चा होनी है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बातचीत के बाद कूड़ा निस्तारण हो जाएगा। दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में कूड़े का पहाड़ लगा है, जिसके चलते मंगतपुरम में लंबे समय से कूड़ा होने से सूयार्पुरम, सुपरटेक पामग्रीन व पर्ल रेजीडेंसी सहित कई कॉलोनी में रहने वाले करीब 50 हजार से ज्यादा आबादी परेशान है। वायु और भूगर्म दूषित हो रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन ने मंगतपुरम का कूड़ा हटाने के लिए 9 करोड़ 20 लाख रुपये निगम को दिए। एक साल बीत चुका और नगर निगम ऑनलाइन टेंडर में उलझा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत लखनऊ तक हुई। अब निगम ने ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मंगतपुरम का कूड़ा खत्म करने के लिए ऑनलाइन टेंडर में 3 कंपनी ने हिस्सा लिया है। 20 जून को तीनों कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है। जिनके साथ निगम अधिकारियों की बातचीत होगी। मंगतपुरम का कूड़ा किस पद्धति के से हटेगा, इसे लेकर मंथन होना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts