Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: मकान में अचानक हुआ विस्फोट, भरभराकर गिरी छत,...

Meerut News In Hindi: मकान में अचानक हुआ विस्फोट, भरभराकर गिरी छत, मची अफरा-तफरी

-

  • बुढ़ाना गेट मोहल्ला ज़ाहिदयान में एक मकान में हुआ विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस 
  • मकान की उड़ी छत, अफरा-तफरी मच गई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूपी के मेरठ में मंगलवार को ज़ाहिदयान मोहल्ले में पुराने मकान में हुए अचानक विस्फोट से मकान की छत  गिर गई। खबर हैं इस हादसे में एक बच्ची घायल हुई है। बताया जा रहा हैं कि आसपास के मकानों में भी दरारें आईं। वही अभी पुलिस जांच में जुटी है।

मेरठ में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदयान में अचानक विस्फोट के बाद एक माकन की पुरानी छत गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि जिशान नामक व्यक्ति का मकान काफी पुराना था। मकान के अंदर चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। उनमें से तीन हल्के और एक बहुत तेज विस्फोट था। तेज धमाके के कुछ ही पलों बाद मकान की छत गिर गई। चर्चा हैं विस्फोट के कारण आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं, जिससे लोग दहशत में हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुतली बम विस्फोट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पूरा मामला अभी जांचाधीन है।

वही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घर में विस्फोटक किस उद्देश्य से रखा गया था। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Meerut update news: मकान में धमाके से उड़ी छत, पड़ोसी सहित चार लोग घायल, 500 मीटर तक धमाके की दहल से सहमे लोग

Meerut update news: मकान में धमाके से उड़ी छत, पड़ोसी सहित चार लोग घायल, 500 मीटर तक धमाके की दहल से सहमे लोग

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts