Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut update news: मकान में धमाके से उड़ी छत, पड़ोसी सहित चार...

Meerut update news: मकान में धमाके से उड़ी छत, पड़ोसी सहित चार लोग घायल, 500 मीटर तक धमाके की दहल से सहमे लोग

-

Meerut update news: कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदयान में मौजूद एक मकान में मंगलवार को तेज धमाका हो गया। धमाके से मकान की छत उड़ गई और मकान में मौजूद एक महिला सहित तीन बच्चे और एक पड़ोस की महिला घायल हो गई। धमाका इतना तेज था कि धमाके से मकान पर रखी ईंटें करीब 100 मीटर दूर तक पहुंची जिसके चलते एक पड़ोस की रहने वाली महिला घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है।

 

 

मोहल्ला जाहिदयान में शाहीन, शादाब और शाहिद पुत्र गण जे जीशान का मकान है। शाहीन दिल्ली में रहकर शादी ब्याहों में आतिशबाजी चलने का काम करता है जबकि उसका छोटा भाई जाहिद मेरठ में शादी समारोह में आतिशबाजी चलता है और भाई शब ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बशर करता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मकान की छत पर पोटाश के कट्टे रखे हुए थे, अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहिद मकान की छत पर आतिशबाजी बना रहा था तभी पोटाश के कट्टों में धमाका हो गया धमाका इतनी तेज था कि उसकी दहल 500 मीटर दूर तक पहुंची और लोग सहम गए।

 

 

वहीं धमाके के दौरान मकान की ईट उड़कर करीब 100 मीटर तक पहुंची एक ईंट लगने से पड़ोसी जाहिद की पत्नी यासमीन सहित मकान में मौजूद शाहिद की पत्नी सबीना और उसके तीन बच्चे घायल हो गए।

 

 

धमाके से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। धमाके के दौरान मकान की छत धराशाई हो गई और पूरे मकान में मलबा फैल गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटना के नमूने लिए बाद में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरी जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक शाहिद की पत्नी और उसके तीन बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस और इंटेलिजेंस सहित एलआई यू सहित अन्य फोर्स घटना की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शाहिद के भाई शादाब को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

 

यह खबर भी पढ़िए- 

Meerut News In Hindi: मकान में अचानक हुआ विस्फोट, भरभराकर गिरी छत, मची अफरा-तफरी

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts