Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: 17 नवंबर को होगा नई निगम कार्यकारिणी का गठन

मेरठ: 17 नवंबर को होगा नई निगम कार्यकारिणी का गठन

-

– छह पार्षदों को चुना जाएगा कार्यकारिणी सदस्य, जोड़तोड़ हुई शुरू।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चुनाव 17 नवंबर को होगा। निगम प्रशासन ने निर्वाचन की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा और विपक्ष दोनों ही खेमों में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन तेज हो गया है।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी के भाजपा पार्षद कुलदीप वाल्मीकि, पूनम गुप्ता, संजय सैनी और पवन चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। वहीं, विपक्ष के दो पार्षद फजल करीम और राहत जहां का भी कार्यकारिणी सदस्य पद का समय पूरा हो गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भाजपा नेतृत्व से परामर्श चल रहा है। फिलहाल चार सदस्यों के नाम तय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी, जबकि पांचवां सदस्य भी भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतर सकता है। विपक्ष भी अपनी ओर से दो मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटा है।

इस चुनाव को लेकर पार्षदों में हलचल तेज हो गई है। कई पार्षद सदस्य बनने के लिए अपने-अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिशें लगवा रहे हैं। निगम प्रशासन ने 17 नवंबर को शांतिपूर्ण और
पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की योजना बनाई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम के मूल बजट में पुन: संशोधन के लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जा सकती है। इसके बाद शहर से जुड़े विकास कार्यों की गति और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts