HomeCRIME NEWSमेरठ: 25 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेरठ: 25 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

  • आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने पर घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार देर रात हत्या के आरोपी से चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 जून को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित इस्लामाबाद के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात चेकिंग कर रही पुलिस ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन इस दौरान बदमाश ने टीम पर गोलियां चला दी थी।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए भेज दिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर युग हॉस्पिटल के पास 16 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र की रांहगड़ो की चौपाल के रहने वाले सलमान नाम के बदमाश ने शराब के विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर लिसाड़ी गेट के थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी जुनैद की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

मृतक युवक जुनेद के पिता ने सलमान सहित पांच बदमाशों के खिलाफ नौचंदी थाने मे मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। नौचंदी पुलिस शोएब नाम के बदमाश को मुठभेड़ के बाद जेल भेज चुकी है।

वहीं हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी दूसरे बदमाश से नौचंदी पुलिस और मेडिकल सहित स्वाट टीम की शुक्रवार देर रात करीब 1:00 बजे जागृति विहार में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली पेर मे लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts