Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: प्रभारी मंत्री ने किया जिला अस्पताल, नगर निगम व कोतवाली का...

मेरठ: प्रभारी मंत्री ने किया जिला अस्पताल, नगर निगम व कोतवाली का औचक निरीक्षण

-

  • प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओ को और बेहतर करने के दिये निर्देश।

शारदा न्यूज़, मेरठ। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्यारे लाल शर्मा जिला चिकित्सालय, नगर निगम कार्यालय व सुभाष बाजार स्थित कोतवाली का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने जिला अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा तथा उपस्थित मरीजों से बात कर समस्याओं को जाना।

 

 

दरअसल गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री ने डेंगू वार्ड व इमरजेंसी का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल में डा. यशवीर सिंह, डा. कौशलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने नालो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होने सुभाष बाजार स्थित कोतवाली का भी निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों की जांच की और पुलिस अधिकारियों को आगामी त्यौहारों के देखते हुए सजग रहने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके।

 

 

इस अवसर पर महापौर हरिकांत आहलुवालिया व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts