HomeCRIME NEWSमेरठ: मिनी कमेले का खुलासा, चार गिरफ्तार

मेरठ: मिनी कमेले का खुलासा, चार गिरफ्तार

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गोकशी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोमांस और गोकशी के औजार बरामद किए गए हैं।

लोहिया नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फातिमा गार्डन स्थित सिराज के बंद पड़े मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही मकान में गोकशी कर रहे बदमाशों में खलबली मच गई।

पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गोकशी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रशीद नगर निवासी रऊफ, साद, साबिर उर्फ गुल्लू और फातिमा गार्डन निवासी रईस बताए। चारों आरोपियों के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts