Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पति के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची विवाहित परिजनों को...

मेरठ: पति के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची विवाहित परिजनों को देखकर भागी, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार दोपहर पुलिस आफिस पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादीशुदा महिला को जबरन उसके घरवाले अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान जब महिला के पति ने विरोध किया तो महिला के परिजन पति से भिड़ गए और जमकर हंगामा होने लगा। वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को उससे अलग करवाया और महिला से पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन, इस दौरान मामला बढ़ता देख महिला ने अपने पति का हाथ पकड़ा और उसके साथ भागकर बाइक पर बैठी और देखते ही देखते गायब हो गई।

जान-माल की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को देहलीगेट थानाक्षेत्र के पुर्वा अहमद नगर की रहने वाली अर्शी जमाली पुत्री रिफत जमाली अपने पति के साथ पुलिस आफिस पहुंची। अर्शी अपनी फरियाद पुलिस अधिकारियों को बताने ही वाली थी कि, अचानक उसके परिजन पुलिस आफिस पहुंच गए और उसे अपने साथ चलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अर्शी नहीं मानी तो उसके परिजनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।

इस दौरान अर्शी के पति ने अर्शी को ले जाने का विरोध किया तो अर्शी के परिजनों और उसके पति में धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। लेकिन, इस दौरान मौका पाकर अर्शी अपने पति का हाथ पकड़ कर पुलिस आफिस से भागने लगी और दोनों बाइक पर बैठकर गायब हो गए। बताया जा रहा है कि, महिला अर्शी ने अपने पड़ोसी युवक के साथ लव मैरिज कर ली है, लेकिन अर्शी के परिजन लगातार इस बात का विरोध कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मामला संज्ञान में है। जिसकी जांच करवाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts