HomeCRIME NEWSFirozabad crime: दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या, ईंटों...

Firozabad crime: दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या, ईंटों का चट्टा लगा छिपाई लाश

-

– दो माह पहले जेल से छूटकर आया आरोपी

फिरोजाबाद। थाना नारखी इलाके में नानी के घर आई आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को बोरे में बांधकर घर के अंदर ही ईंट के चट्टे के पीछे छिपा दिया। मंगलवार शाम से लापता बच्ची जब नहीं मिली तो परिजन ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शव बरामद कर एक आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। लापता बच्ची का शव बुधवार देर रात एक मकान में बोरे में बंद मिला।

आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। परिजन की आशंका पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की और शव को कहां ठिकाने लगाया है, इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी के परिवार के तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मृतका के मामा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच कर रही है।

खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। मृत बच्ची हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वह 27 मई को गर्मी की छुट्टियों में थाना नारखी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आई थी।

युवक ने बच्ची से मंगाई थी चाऊमीन

परिजन की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने कई स्थानों पर खोजबीन की। बाद में परिजन ने बताया कि बच्ची से एक युवक ने चाऊमीन मंगाई थी। पुलिस ने दो सौ मीटर दूर ठेल लगाने वाले से जब पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची 100 रुपये लेकर चाऊमीन लेने आई थी। इसके बाद पुलिस ने चाऊमीन मंगाने वाले युवक कौशल को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ पर कौशल ने बताया कि उसने ही गला दबाकर बच्ची की हत्या की है और शव को बोरे में भरकर घर में छिपाया है।

ईंट के चट्टे में मिला बोरा

पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और ताला तोड़ा तो दो कमरे के घर में एक कमरे से लगी दीवार के सहारे लगे ईंट के चट्टे को हटाया तो एक बोरा मिला, जिसमें बच्ची का शव था।

दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है आरोपी

आठ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी कौशल दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसे चोरी के एक मामले में नारखी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आई थी मासूम

उधर, हाथरस में घटना की जानकारी होते ही बच्ची के घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन ननिहाल के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर अपने मामा के घर घूमने आई थी। इसी दौरान मंगलवार को मामा के घर के समाने खेलते समय वह लापता हो गई। नारखी थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी करीब तीन महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था। दो महीने पहले वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। साथ ही वह नशे का आदी है।

मंगलवार से लापता बच्ची का शव ननिहाल के पास के ही मकान में बोरे में बंद मिला है। आरोपी ने ईंट की दीवार के बीच बोरे को छिपा रखा था। मामले में आरोपी और उसके परिवार के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। तीन पुलिस टीमों का भी गठन किया गया है। – सौरभ दीक्षित, एसएसपी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts