Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: वाल्मीकियों का श्मशान घाट बनाने को आवंटित हो जमीन, भीम आर्मी भारत...

Meerut: वाल्मीकियों का श्मशान घाट बनाने को आवंटित हो जमीन, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के दर्जनों सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे

-

  • भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कई मांगों को उठाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के दर्जनों सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, सरधना के धन्जू गांव में वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों के देहान्त होने के पश्चात् उसके शव को दाह संस्कार करने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि वाल्मीकि समाज का कोई अपना शमशान घाट नहीं है। क्योंकि जो शमशान है उसके अंदर अन्य जाति के लोग दाह संस्कार करने में अवरोध पैदा करते हैं। जिसके कारण भीम आर्मी भारत एकता मिशन मांग करता है कि, गांव में वाल्मीकि समाज के लिये दाह संस्कार हेतु शमशान के लिये भूमि का आवंटन किया जाए।

उन्होंने कहा कि, सरधना के ही ग्राम अझौता में वाल्मीकि समाज की बस्ती में कोई निकासी नहीं होने से बरसात का गंदा पानी भर जाता है। जिसके कारण आये दिन यहां रहने वाले लोग बीमार हो जाते है। इसलिये वाल्मीकि बस्ती से गंदा पानी निकासी के लिये रास्ता व नाली का निर्माण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कई विभागों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ठेके के आधार पर की जाती है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सरकारी विभागों में निजीकरण करके गरीब मजदूरो की उन्नति के रास्तें बंद किये जा रहे है। जिसमें इन कर्मचारियों का बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है तथा ये कर्मचारी ज्यादातर दलित समुदाय के होते है। इसी का फायदा उठाकर स्थाई कर्मचारी इनका बड़े स्तर पर शोषण करते हुये आर्थिक हानि पहुंचाते है।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तर प्रदेश सरकार से निम्न मांग करती है कि, मेरठ नगर निगम में 2415 अस्थाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त कर संविदा बहाल की जाये, मेरठ महानगर में मानको के अनुसार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाये। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में नगर निगम, बिजली विभाग एवं बैंको में ठेका प्रथा समाप्त करते हुये समान कार्य का समान वेतन दिया जाये।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गौतम भैय्या, जिला महासचिव शैलेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि नागवंशी, मनमोहन सिंह, चरण सिंह एडवोकेट, निक्की जाटव, अचल कुमार, रोबिन खैस्वाल बाल्मीकि, अमित टांक, कपिल सतवाई, सरदार राजेन्द्र सिंह, परविन्द्र फलावदा, रविन्द्र कुमार, अंकित बनी आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts