Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दस रूपये के स्टांप पर शादी कर युवती को घर से...

मेरठ: दस रूपये के स्टांप पर शादी कर युवती को घर से निकाला

-

– पीड़ित युवती ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

– आरोपी पहले भी तीन शादियां कर पत्नियों को निकाल चुका है बाहर


शारदा न्यूज, मेरठ। एक युवती ने एसएसपी मेरठ से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसला कर मध्य प्रदेश से अपने साथ ले आया। यहां उसने दस रूपये के स्टांप पेपर शादी कर ली और एक माह बाद युवती को घर से बाहर निकाल दिया। युवती का आरोप है युवक पहले भी इसी तरह तीन शादियां कर चुका है और उन पत्नियों को भी एक माह बाद घर से बाहर निकाल चुका है।

एसएसपी से मदद की गुहार लगाने पहुंची मध्य प्रदेश की रहने वाली पूनम (काल्पनिक नाम) का आरोप है शहर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में डेरी चलाने वाले 45 साल के युवक ने उससे धोखे दस रूपये के स्टांप पेपर पर शादी कर ली।

इसके बाद एक माह अपने घर में पत्नी की तरह रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि जिस युवक ने उससे दस रूपये के स्टॉप पेपर पर शादी की है वह पहले भी इसी तरह तीन शादियां कर चुका है। तीनों पत्नियों को भी एक-एक माह अपने साथ रखने के बाद घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले जी जांच ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस को सौंपी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts