Homeउत्तर प्रदेशMeerutकूड़ा निस्तारण की दौड़ में मेरठ को पांच मेंं से केवल एक...

कूड़ा निस्तारण की दौड़ में मेरठ को पांच मेंं से केवल एक स्टार

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा निस्तारण के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। सराकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में गार्बेज फ्री सिटी की जारी स्टार रेटिंग में मेरठ नगर निगम को केवल एक स्टार मिला है। जबकि निगम ने दावा फाइव स्टार रेटिंग को लेकर किया था। इससे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भी यही रेटिंग प्राप्त हुई थी। यानी नगर निगम की रेटिंग एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। इसी तरह पिछली बार फास्टेट मूवर बिग सिटी का अवार्ड पाने वाला मेरठ इस बार अवार्ड के लिए भी तरस गया। 11 जनवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का परिणाम आएगा। जबकि दिल्ली में होने वाले आयोजन में मेरठ नगर निगम को किसी भी अवार्ड के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं आया है।

कूड़ा निस्तारण की दौड़ को लेकर मिलने वाली स्टार रेटिंग में मेरठ गाजियाबाद से पिछड़ा है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग जारी की है। इसमें गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, लखनऊ, कानपुर, झांसी, गोरखपुर व वाराणसी नगर निगम को थ्री स्टार रेटिंग मिली हैं। जबकि मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा-वृंदावन, आगरा, बरेली, प्रयागराज को वन स्टार रेटिंग दी गई है। नोएडा शहर फाइव स्टार रेटिंग पाने वाला प्रदेश का एक मात्र जिला बना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts