Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मामूली बात पर दो समुदाय के लोगों में मारपीट, हंगामा

मेरठ: मामूली बात पर दो समुदाय के लोगों में मारपीट, हंगामा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के भूमिया पुल पर मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत करने के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित भगवतपुर के रहने वाले दीपक का आरोप है कि वह अपनी मां सरोज को दवा दिलाने जा रहा था। जबकि कुछ लोग भूमिया के पुल पर एक ई रिक्शा चालक की पिटाई कर रहे थे। दीपक ने बताया कि जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाय की दुकान में खींच लिया और उसके साथ करीब एक दर्जन लोग मारपीट करने लगे। बेटे को पिटता देख मां सरोज और दूसरा बेटा आकाश उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने महिला सहित आकाश की भी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर दीपक पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर ब्रह्मपुरी व लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामा करने वाले लोगों को शांत कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरे पक्ष जमील का आरोप है कि उसकी चाय की दुकान के निकट दीपक शराब पी रहा था जब उसने दीपक का विरोध किया तो दीपक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। जमील पक्ष ने भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts