Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ : किसान संगठन के नेता को चौकी में बैठाया

मेरठ : किसान संगठन के नेता को चौकी में बैठाया

-

– बरेली जाने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बरेली जाने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान मजदूर संगठन के संस्थापक अंकित भारद्वाज खेड़ा को पुलिस ने सलावा पुलिस चौकी पर रोक लिया है। उन्हें बरेली जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

अंकित भारद्वाज खेड़ा ने अपने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह बरेली के लिए प्रस्थान करने की घोषणा की थी। कुछ दिन पहले बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी और इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था।

बरेली के मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन एहतियात बरत रहा है। किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सलावा पुलिस चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से अंकित भारद्वाज खेड़ा के आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। उन्हें बाद में पुलिस चौकी पर बैठा लिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts