Homeउत्तर प्रदेशMeerutरोशनी से जगमगाया मेरठ, धूमधाम से मनाई गई दीपावली

रोशनी से जगमगाया मेरठ, धूमधाम से मनाई गई दीपावली

-

लोगों ने लक्ष्मी-गणेश पूजन कर बांटी मिठाइयां, देर रात तक हुई आतिशबाजी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में दीपावली का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों और बाजारों में पर्व की तैयारियां नजर आईं। शाम होते ही शहर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक लाइटों, दीपों और सजावटी सामान से सजाया।

शाम को शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर खास उत्साह रहा। रात में शहर के अलग-अलग इलाकों में आतिशबाजी हुई। देर रात तक पटाखे फोड़ने का सिलसिला चलता रहा।

शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर भी रोशनी की आकर्षक सजावट देखने को मिली। पूरे शहर में दीपावली की रौनक छाई रही। लोगों ने खुशियों के इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया।

विद्युत आपूर्ति रही सुचारू
दीवाली के अवसर पर पॉवर कॉरपोरेशन ने भी बड़ी तैयारी की हुई थी। यही कारण रहा कि शहर की विद्युत आपूर्ति दीवाली की रात पूरी तरह सुचारू रही। विद्युत विभाग दीवाली पर निर्बाध आपूर्ति के अपने दावों पर खरा उतरा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts