HomeAccident Newsहाईवोल्टेज करंट से किसान और भैंस झुलसे

हाईवोल्टेज करंट से किसान और भैंस झुलसे

-

भैंस की मौके पर ही मौत, किसान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


रामपुर। मिलक क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। जफराबाद गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे किसान को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जफराबाद गांव निवासी हरपाल सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपनी भैंस को चराने के लिए जंगल ले गए थे। वहां एक पेड़ के नीचे भैंस चर रही थी। इसी पेड़ की टहनियों को छूते हुए 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि पेड़ के संपर्क में आते ही भैंस करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भैंस को पेड़ के नीचे गिरा देखकर हरपाल ने आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को बुलाया। इसी दौरान जब वह खुद पेड़ के संपर्क में आए तो उन्हें भी तेज बिजली का झटका लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सूखी लकड़ी के डंडों की मदद से किसी तरह उन्हें पेड़ से अलग किया।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलक बिजलीघर को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों ने बिजली की लाइन बंद कराई। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के लिए पास स्थित ईंट भट्टे की बालू में दबाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मिलक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं, हादसे में मृत भैंस को ग्रामीणों ने नदी किनारे गहरे गड्ढे में दफना दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि पेड़ की टहनियों को छूकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन किसी बड़े हादसे को दावत दे रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts