HomeAccident Newsपटाखे की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में लगी आग

पटाखे की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में लगी आग

-

दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखे की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देखकर पड़ोसी ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा कबाड़ जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, सदर बाजार क्षेत्र निवासी नकुल का इलाके में मोनिका इंटरप्राइजेज के नाम से कबाड़ का गोदाम है। बताया गया कि दीपावली के चलते गोदाम को दिन में ही बंद कर दिया गया था। रविवार देर रात पटाखे की चिंगारी गोदाम में गिरने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से धुआं उठने लगा।

पड़ोसी कुलभूषण अग्रवाल ने बताया कि वह परिवार के साथ घूमने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गोदाम से धुआं उठता देखा। गोदाम उनके परिचित राजू तिवारी का है। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर आग लगने की सूचना दी। पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बच्चों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की।

दमकल विभाग के फायर स्टेशन आॅफिसर विकास ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी गोदाम में गिरना माना जा रहा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts