HomeCRIME NEWSमेरठ: गोकशों का पुलिस पर जानलेवा हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

मेरठ: गोकशों का पुलिस पर जानलेवा हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

-


शारदा न्यूज, मेरठ। बुधवार रात्रि करीब डेढ़ बजे समर गार्डन चौकी पुलिस को एक मकान में गोकशी की सूचना मिली, सूचना मिलते ही पुलिस ने मकान में पहुंचकर तलाशी लेनी शुरू की तो मकान में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर छतों से पथराव कर दिया। जब पुलिस वाले वहां से भागने लगे तो छतों से पथराव कर दिया गया। पथराव के दौरान तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

 

 

बुधवार देर रात्रि समर गार्डन चौकी पुलिस को मुखबिर द्वारा एक मकान में गौमांस होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर समर गार्डन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया तभी मकान में मौजूद महिलाओं और लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने अपने मकानों को छत से पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पथराव में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पाकर भारी तादाद में पुलिस बल एसपी सिटी सहित सीईओ कोतवाली मौके पर पहुंच गए।

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के कहने पर पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेरते हुए मकान से मीत बरामद कर लिया और तीन से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में घर पकड़ कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts