HomeCRIME NEWSमेरठ: फांसी पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की...

मेरठ: फांसी पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

-

  • शमशान घाट से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी पायल पुत्र जयकिशन की शादी 26 फरवरी 2018 थाना हस्तिनापुर के तारापुर गांव निवासी पंकज पुत्र लक्खीचंद्र के साथ हुई थी। उसके एक चार साल की बेटी जिया है।

मृतक महिला के भाई अरविंद ने बताया कि काफी समय से पायल अपने पति के साथ भावनपुर थाना के जयभीमनगर में रह रही थी। सोमवार की सुबह उसके पति ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन पायल के साथ रविवार की रात को वा​शिंग मशीन न होने को लेकर विवाद हो गया था। जिससे गुस्सा कर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग जयभीमनगर मृतक पायल के घर पहुंच गए। अंतिम संस्कार के लिए सुरजकुंड पहुंचते ही कंट्रोल रूम को सूचना दी।

जयभीमनगर मे पायल की मौत की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसके अंतिम संस्कार मे शामिल होकर सुरजकुंड जा रहे थे। जब मृतक का शव सुरजकुंड पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगो ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए महिला की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की जानकरी दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts