Homepolitics newsराहुल गांधी को सांसद आनंद शर्मा ने दिखा दिया आईना

राहुल गांधी को सांसद आनंद शर्मा ने दिखा दिया आईना

-

आनंद शर्मा बोले- ‘लोकतांत्रिक देश में रिजीम चेंज या तख्तापलट जैसी कोई चीज नहीं 


कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनकी ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आईना दिखा दिया है। ये मुद्दा रिजीम चेंज को लेकर है। राहुल विपक्ष को लीड कर रहे हैं। वहीं, कई अपोजिशन लीडर्स खुलकर इंडिया में रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं, सरकार को धमकियां दे रहे हैं। अब ऐसे नेताओं को कांग्रेस के सीनियर लीडर आनंद शर्मा ने गैर-जिम्मेदार नेता करार दिया है। आनंद शर्मा ने कहा कि जो लोग रिजीम चेंज का ख्वाब देख रहे हैं, वो डेमोक्रेसी का सही मतलब नहीं जानते। आनंद शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदली जाती हैं, नई सरकार चुनी जाती है। डेमोक्रेटिक कंट्री (लोकतांत्रिक देश) में रिजीम चेंज या तख्ता पलट जैसी कोई चीज मौजूद ही नहीं करती। इसलिए जो लोग सरकार का विरोध कर रहे हैं, उन्हें निष्पक्ष चुनाव की मांग करनी चाहिए ना कि बेतुकी बात करनी चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की बात को शशि थरूर ने भी फुल सपोर्ट किया। शशि थरुर ने कहा कि हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है। यहां सत्ता परिवर्तन सिर्फ वोटों के जरिये होता है। इसलिए जो लोग भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाने की बात करते हैं वो किसी गलतफहमी के शिकार हैं।  शशि थरूर ने कहा- “भारत में रिजीम चेंज जैसा कोई फेज नहीं हो सकता, ये भारत है कोई बांग्लादेश नहीं। असल में हम फ्री एंड फेयर इलेक्शन की बात कर रहे हैं। हम लोगों के वोट के अधिकार को वापस दिलाने की बात कर रहे हैं ताकि लोग खुद अपनी पसंद की पार्टी को चुन सके। चाहे वो हमें नापसंद ही क्यों ना करते हों लेकिन फिर भी उनके पास वोट डालने का अधिकार होना चाहिए। ये सब लोकतांत्रिक मुद्दे हैं, इसका रिजीम चेंज से कोई लेना देना नहीं है।” आपको बता दें कि हाल ही में वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि अब वो पीछे नहीं हटेंगे, वो अब रिजीम चेंज करके ही रहेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts