Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सफाई कर्मचारियों ने दिया निगम में धरना, विभिन्न समस्याओं के समाधान...

मेरठ: सफाई कर्मचारियों ने दिया निगम में धरना, विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता बुधवार को धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने बताया कि, सर्दी, गर्मी बरसात और आंधी-तूफान में भी मेरठ नगर निगम का सफाई कर्मचारी अपने काम का निर्वहन करते हुए शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का काम करता है। बावजूद इसके नगर निगम अधिकारी सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, उन्होंने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार वह नगर निगम अधिकारियों को अवगत करवा चुके। लेकिन, अभी तक अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि, नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, और अन्य भत्ते शामिल हैं। सफाई कर्मचारी अपने हक के लिए आवाज उठाने के लिए वह कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि, सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगे नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान दर्जा देने, वेतन वृद्धि, सफाई कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की मांग, सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ते, चिकित्सा भत्ते,और अन्य भत्ते देने की मांग की गई। इसके अलावा समान कार्य, समान वेतन, ठेका प्रथा समाप्त करने और सभी कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, सफाई कर्मचारियों की भर्ती हेल्थ मैनुअल और जनसंख्या के अनुसार करने की मांग की गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts