Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के सीए की शिमला में घुड़सवारी के दौरान हार्ट अटैक से...

मेरठ के सीए की शिमला में घुड़सवारी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

-

– शादी की 17वीं सालगिरह पर पत्नी के संग घूमने गए थे अभिषेक अग्रवाल


मेरठ। शादी की 17वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ शिमला घूमने गए युवक की घुड़सवारी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक मेरठ का रहने वाला था और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट था।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के बीसी 135- बीसी लाइंस निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल की शुक्रवार को ही शादी की 17वीं सालगिराह थी। इसे मनाने के लिए वह एक दिन पहले ही पत्नी अंशु के साथ शिमला गये थे। बताया जा रहा है सालगिरह वाले दिन अभिषेक पत्नी के साथ शिमला में घुड़सवारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने मेंं दर्द उठा और वह घोड़े से नीचे गिरकर बेहोश हो गए। पत्नी किसी तरह उन्हें घटनास्थल सोलह किमी दूर अस्तलाल लेकर पहुंची। यहां इलाज से पहले ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव मेरठ लाया गया।

मृतक की मां पूनम रजबन जूनियर हाईस्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका हैं। अभिषेक की शादी 2007 में अंशु के साथ हुई थीं। उनके दो बेटे अविरल और कार्तिक हैं। शुक्रवार को अभिषेक की शादी की 17वीं सालगिरह थी।

– मनहूस रहा नौ फरवरी का दिन

अभिषेक और अशु की शादी नौ फरवरी 2007 को हुई थी जिसे लेकर दोनों ने अपने नए जीवन की शुरूआत की थी। लेकिन विडंबना यह कि इसी दिन अभिषेक की मौत के बाद दोनों का साथ छूट गया। परीजनों का कहना है कि दोनों में बेहद प्यार था। अभिषेक का साथ छूटने के बाद अंशु खुद को संभाल नहीं पा रही है। उन्होंने शिमला में मौजूद परिचतों से अंशु को संभालने को कहा है। परिवार के लोग भी शुक्रवार रात 11 बजे शिमला पहुंच गए थे।

– दोपहर तक शव नहीं पहुंचा मेरठ

दुखद घटना के बाद मृतक अभिषेक के दोस्त भी शिमला के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है अभिषेक अग्रवाल कई कंपनियों में सीए का काम देखते थे। वह काफी दिनों से परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे थे। शादी की सालगिरह पर दंपती ने घूमने का प्लान बनाया था। उसके चलते ही गुरुवार को ही दोनों शिमला के लिए रवाना हो गए थे। उनके दोनों बच्चे घर पर ही थे। अभिषेक के साले ने बताया कि उनके दोस्त भी शिमला के लिए, रवाना हो गए है। अभिषेक को अचानक ही सांस की समस्या आई। तब उसे घोड़े पर बैठाकर घूमने लगे। उसके बाद सीने में दर्द होने से मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts