HomeCRIME NEWSमेरठ में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवक और...

मेरठ में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवक और युवतियों को पकड़ा, छापा लगते ही मचा हड़कंप

-

  • बाहर से लड़कियां बुलाकर की जाती थी अय्याशी,
  • छापा लगते ही सेंटर में मचा हड़कंप।
  • नौचंदी थानाक्षेत्र के सम्राट हेवेनस के सामने का मामला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थानाक्षेत्र में होटल सम्राट हेवेनस के सामने एक कंप्यूटर सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। यहां से पुलिस ने 9 लड़कियों 3 ग्राहक और कंप्यूटर सेंटर से अरेस्ट किया है। जबकि, मालिक का नाम राजबीर सिंह बताया जा रहा है, उसे भी अरेस्ट किया गया है। जिसने पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

बता दें कि, अभी दो दिन पहले ही कबाड़ी बाजार में पुलिस ने दिल्ली के एनजीओ मुक्ति मिशन के साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान बाजार में कोठे चलते हुए मिले। हालांकि, ये कोठे 2019 में हाईकोर्ट के आदेश पर बंद करा दिए गए थे। लेकिन चोरी छिपे इन कोठों को खोला गया और यहां देह व्यापार शुरू कर दिया गया था। कोठों पर हुई रेड के बाद पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लरों की जांच शुरू कर दी है।

कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

इसी के चलते शनिवार को नौचंदी पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर में अचानक रेड डाली। इस कंप्यूटर सेंटर में बाहर कंप्यूटर, लैपटॉप की फोटो लगी थीं। बाहर लिखा था कि कंप्यूटर चलाना और जॉब वर्क सीखें। लेकिन, जब टीम अंदर पहुंची तो वहां नजारा अलग था।

सेक्स रैकेट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मारा छापा

बता दें कि, यहां छापेमारी करने से पहले पुलिस पीवीएस मॉल के सामने भी एक स्पा सेंटर में छापेमारी करने पहुंची थी। इस स्पा सेंटर में बाहर बुद्ध की फोटो लगी मिली। अंदर लड़कियों की तस्वीरें लगी थी। जांच में पता चला कि, लड़कियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए कस्टमर्स को भेजा जाता था। इस तरह लड़कियों की बुकिंग चल रही थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई युवक और युवतियों को पकड़ा

वहीं, इस मामले में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि, बाहर कंप्यूटर सेंटर का पूरा विज्ञापन था। लेकिन अंदर 9 लड़कियां, 3 ग्राहक मिले और सेंटर संचालक राजबीर सिंह को भी अरेस्ट किया है। सभी से पूछताछ हो रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts