HomeAccident Newsखड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग

खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग

-

चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख


बाराबंकी। सतरिख नाका पर सोमवार सुबह करीब 1:15 बजे फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार लखनऊ से बाराबंकी आ रही थी। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह कार मो. माज नासिर पुत्र आरिफ नासिर के नाम थी, जिसका नंबर वढ 25 उऊ 5445 है। कार सवार लोग सतरिख नाका के पास चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई।

आग देखते ही देखते पूरी कार में फैल गई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।

मौके पर मौजूद राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके बगल में कार सवार लोग भी चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। सुरक्षा के लिहाज से सतरिख नाका पर कुछ देर के लिए यातायात का रास्ता बदला गया। हालात सामान्य होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति संभाल ली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts