HomeCRIME NEWSमेरठ: नलकूप के हौज में मिला बुजुर्ग का लहूलुहान शव, परिजनों ने...

मेरठ: नलकूप के हौज में मिला बुजुर्ग का लहूलुहान शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-

मेरठ: नलकूप के हौज में मिला बुजुर्ग का लहूलुहान शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। कस्बा लावड़ के अंदावली मार्ग पर हौज में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला है। संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत हुई है। खेत पर जा रहे गांव वालों ने शव हौज में पड़ा देखा। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचित किया है। वहीं शव के सिर से खून बह रहा था, चोट के निशान भी थे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को हौज में फेंक दिया है।

खेत में जा रहे किसानों ने की पहचान

कस्बा लावड़ के अन्दावली मार्ग पर दीपक सैनी के नलकूप के हौज में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। आसपास खेतों पर काम करने के लिए पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वृद्ध व्यक्ति के शव की शिनाख्त 62 वर्षीय रामकूट पुत्र रामजीलाल निवासी मोहल्ला सैनीयान कस्बा लावड़ के रूप में हुई। वृद्ध के सिर में चोट के निशान थे तथा सिर से खून बह रहा था। वही सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने वृद्ध की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts