HomeCRIME NEWSपत्नी को पीट रहे रिटायर्ड-फौजी ने पड़ोसी की हत्या की

पत्नी को पीट रहे रिटायर्ड-फौजी ने पड़ोसी की हत्या की

-

दोनों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था पड़ोसी, वारदात के बाद फरार


ललितपुर। सोमवार रात करीब 8 बजे पत्नी से मारपीट का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में पड़ोसी व्यक्ति बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी ने उनके सिर पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना कोतवाली सदर के तालाबपुरा बिदुआ कॉलोनी में हुई।

पुलिस के मुताबिक, 52 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ग्राम घटवार के रहने वाले थे। फिलहाल वह तालाबपुरा बिदुआ कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनके घर के सामने रिटायर्ड फौजी हरिराम रजक अपनी पत्नी कुसुमलता के साथ रहते हैं।

सोमवार रात हरिराम अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर दुर्गा प्रसाद उनके घर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए आरोपी को गाली-गलौज और मारपीट करने से रोका। इससे नाराज होकर हरिराम ने दुर्गा प्रसाद के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ सदर अजय कुमार और शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के नाती ने बताया कि दुर्गा प्रसाद के तीन बेटे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दुर्गा प्रसाद बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपी ने उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts